Coronakatniमध्यप्रदेश

Katni corona updates: कटनी में फिर बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, 24 घन्टे में 16 नए मरीज

Katni corona updates कटनी। जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमण पैर पसार रहा है। जिले में कई दिनों के बाद आज 24 घन्टे में 16 नए कोरोना मरीज मिले हैं।

इस तरह अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1851 तक पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक रेपिड एंटीजन टेस्ट और आईसीएमआर जबलपुर से मिली रिपोर्ट में 8-8 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

जिसमे संजय नगर निवासी 52 वर्षीय पुरूष, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड निवासी 21 वर्षीय युवती, कोतवाली तिराहा मेन रोड निवासी 58 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय युवक, 56 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय युवती, आज़ाद चौक निवासी 41 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय पुरूष शामिल है।

इसी तरह आईसीएमआर जबलपुर से मिली रिपोर्ट में अमरैया पार कैमोर निवासी 57 वर्षीय पुरूष, माधवनगर निवासी 52 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय युवती, 53 वर्षीय पुरूष, हीरा गंज निवासी 56 वर्षीय पुरूष, 53 वर्षीय महिला, मित्तल इन्क्लेव निवासी 29 वर्षीय युवती एवं आज़ाद चौक निवासी 40 वर्षीय महिला शामिल है।

Back to top button