Latest

Katni Corona Update:150 के नीचे स्थिर हुए पॉजीटिव केस, 24 घंटे में 140 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि, 161 ने दी कोरोना को मात

कटनी। सोमवार को जहां 113 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी तो वहीं आज मंगलवार को 140 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

सीएमएचओ द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में रेपिड एंटीजन टेस्ट और मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में 140 नए पॉजीटिव केस मिले हैं।

जिसमे रेपिड एंटीजन टेस्ट की 432 सेम्पल की रिपोर्ट में 117 नए केस मले हैं। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 7 हजार 677 हो गई है। इसमे मई में अब तक 410 मरीज मिल चुके हैं।

पिछले कई दिनों में पहली बार एक्टिव केस की संख्या 1 हजार के आसपास आई है और जिला चिकित्सालय एवं कोविड केयर सेंटरों में भर्ती मरीजों की संख्या 200 के लगभग है।

बताया जाता है कि 881 मरीज होम आईसोलेशन में रहकर उपचार करा रहे हैं।

अब तक 1 लाख 6 हजार से ज्यादा सेम्पलिंग

हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक जिले में अब तक एक लाख 6 हजार 796 लोगों की सेम्पलिंग हो चुकी है। अपै्रल के मुकाबले कोरोना की जांच कराने वाले संदिग्ध मरीजों की संख्या में भी कमी देखने को मिली है। मई में दो हजार 537 लोगों की जांच की जा चुकी है। जिले में हर दिन करीब 500 से 600 सेम्पल जांच के लि भेजे जा रहे हैं।

 

161 ने जीती कोरोना से जंग

कोरोना संक्रमण होने के बाद इस महामारी से जंग जीतने वाले मरीजों की संख्या में भी हर दिन इजाफा हो रहा है। जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 161 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है। मई में 675 और अब तक 6 हजार 550 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

Back to top button