Katni Corona Update: 2 जून को मिले 4 कोरोना संक्रमित, जानिए पूरी अपडेट
कटनी(आशीष रैकवार)। जिले में पिछले 24 घंटे में 4 पॉजीटिव केस सामने आये है ।
,जबकि 9 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है। सीएमएचओ हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग को मिली सेम्पल रिपोर्ट में 4 पॉजीटिव केस होने की पुष्टि हुई है।
कटनी जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 9349 हो गई है। जिले में अब कुल 40 एक्टिव केस हैं।


