कटनी। जिले में आज रेपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में आधा दर्जन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसमे 3 गग्रामीण क्षेत्र एवं 3 शहरी क्षेत्र के हैं।
जानकारी के मुताबिक ACC संजयनगर निवासी 42 वर्षीय युवक, ग्राम भूला ढीमरखेड़ा निवासी 73 वर्षीय पुरूष, ग्राम झिंझरी निवासी 37 वर्षीय महिला, झण्डा बाजार निवासी 50 वर्षीय पुरूष, दुबे कालोनी निवासी 72 वर्षीय पुरूष एवं आंगनबाड़ी के पास बड़वारा निवासी 30 वर्षीय युवती शामिल है। इस तरह पिछले 24 घन्टे में जिले में 38 केस सामने आ चुके हैं।








