कटनी। कटनी जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर बढ़ रहा है। हर दिन नए केस सामने आ रहे हैं। शहर के हर क्षेत्रों में पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं।
कल शाम ICMR जबलपुर की रिपोर्ट में 14 केस मिलने के बाद आज सुबह रेपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में 7 नए कोरोना मरीज मिले हैं।
जिसमे आज़ाद चौक निवासी 35 वर्षीय युवती, मिशन चौक निवासी 27 वर्षीय युवती, शांति नगर माधव नगर निवासी 49 वर्षीय महिला, सिविल लाइन निवासी 48 वर्षीय पुरूष, 44 वर्षीय महिला, करौंदी आश्रम ढीमरखेड़ा निवासी 19 वर्षीय युवक एवं जिला चिकित्सालय के संदिग्ध वार्ड में भर्ती 65 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इस तरह जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1308 तक पहुंच गई है।








