katniLatestमध्यप्रदेश

KATNI CORONA के लिए आज सबसे अच्छी खबर : पिछले 24 घन्टे में एक भी पॉजिटिव केस नहीं, 485 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव

कटनी। कटनी katni जिले के लिए आज अच्छी खबर मिली है। पिछले 24 घन्टे में यहां एक भी Corona पॉजिटिव केस सामने नही आया है।

जानकारी के मुताबिक रेपिड एंटीजन टेस्ट में 393 सेम्पल और ICMR जबलपुर से मिली 92 सेम्पल की रिपोर्ट में सभी के नेगेटिव होने की पुष्टि हुई है।

इस खबर से जिले के लोगों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। अब तक जिले में कुल 1711 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं। जिसमे 1641 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दे दी है। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 54 है।

लॉक डाउन में कटनी ग्रीन जोन बना रहा तो जैसे ही अनलॉक हुआ कटनी में तेजी से कोरोना के मामले आने लगे पिछले 2 माह से अधिक का समय बीत गया एक भी दिन ऐसा नहीं था जब कोरोना के केस कटनी में न मिले हों लेकिन आज वह दिन आ गया जब सभी रिपोर्ट निगेटिव आई पर यह खुशी हमे बेफिक्र करने वाली जरा भी नहीं है बल्कि सतर्कता और बढ़ाने वाली हैं। कटनी जिले में यही क्रम बरक़रार रहे इसके लिए सभी को सुरक्षा मास्क दो गज की दूरी तथा सेनेटाइजेशन पर लगातार ध्यान रखना होगा।

Back to top button