CoronakatniLatest

KATNI CORONA: कटनी में थमी कोविड-19 संक्रमण की रफ़्तार, 24 घन्टे में 8 मामले

katni corona news, corona in katni, 
कटनी। कटनी जिले में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण की रफ्तार रुकी हुई है, इसके बावजूद इस महामारी से बचाव के लिए एहतियात जरूरी है।

जिले में पिछले 24 घन्टे में 8 नए मामले सामने आए हैं। जिसमे एक प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक रेपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट तथा ICMR से मिली रिपोर्ट में शहर गांव मिलाकर कुल 8 मरीज मिले हैं।

मंगल नगर निवासी 34 वर्षीय युवक, समदड़िया सिटी माधवनगर निवासी 65 वर्षीय महिला, 13 वर्षीय बालक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

इसी तरह ICMR जबलपुर से मिली रिपोर्ट में ग्राम पूनिया कन्हवारा निवासी 37 वर्षीय युवक, ग्राम मुरवारी ढीमरखेड़ा तहसील निवासी 20 वर्षीय युवती, 40 वर्षीय महिला एवं दुबे कालोनी निवासी 50 वर्षीय पुरूष में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

images 10

जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1708 हो गई है। अब तक 1584 मरीज कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण की रफ्तार धीमी जरूर हुई है किंतु डॉक्टरों का कहना है कि फेस्टिव सीजन में सभी को दोहरी सतर्कता की जरूरत है वरना कोरोना विस्फोट भी हो सकता है।

कटनी में कोरोना को लेकर जानकारों का यह भी मानना है कि लोगों ने मास्क का प्रयोग ज्यादा अपनाया है इसी के कारण इसके फैलाव की चेन टूटी है मगर खतरा तब तक बरकरार है जब तक इसकी वेक्सीन नहीं आ जाती।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम