katniLatest

Katni Corona : कटनी में आज 102 सेम्पल की रिपोर्ट में 12 पॉजिटिव, चौथे दिन मिली मामूली राहत

Corona in katni, कटनी। कटनी जिले में आज कोरोना corona संक्रमण से थोड़ा राहत मिली है। icmr जबलपुर से आज शाम को मिली 102 सेम्पल की रिपोर्ट में 12 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

इनमे हरदुआ कला विजयराघवगढ़ निवासी 28 वर्षीय युवक, बहोरीबंद निवासी 36 और 18 वर्षीय युवक, कूडो रीठी निवासी 20 वर्षीय युवक, खाम रीठी निवासी 35 वर्षीय युवती, पिपरिया कला बरही निवासी 16 वर्षीय किशोर, रचना नगर निवासी 58 वर्षीय बुजुर्ग एवं जिला चिकित्सालय के संदिग्ध वार्ड में भर्ती 50, 72, 53, 49 वर्षीय पुरुष एवं 35 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

अभी 25 सेम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है। इसी तरह कल रात रेपिड एंटीजन टेस्ट में 13 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम