CoronakatniLatest

Katni Corona : कटनी के कोने-कोने में पहुंचा कोरोना, इन क्षेत्रों से मिले 14 नए मरीज

कटनी। कटनी katni में कोरोना corona ने पूरे शहर को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। अब हर क्षेत्र से कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं।

जिला अस्पताल में रेपिड एंटीजन टेस्ट से की गई जांच में 14 नए मरीज मिले हैं। जिसमे मदन मोहन चौबे वार्ड निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग, शेर चौक निवासी 68 वर्षीय पुरूष, मान सरोवर कालोनी निवासी 77 वर्षीय बुजुर्ग, 47 वर्षीय महिला शामिल हैं।

वहीं आज़ाद चौक निवासी 27 वर्षीय युवती, एलआईसी बिल्डिंग के पीछे नई बस्ती निवासी एक ही परिवार के 52, 30, 24 वर्षीय पुरूष, 53 वर्षीय महिला, दुबे कालोनी निवासी 80 वर्षीय महिला, माधवनगर निवासी 67 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई

इसी तरह जिला अस्पताल के संदिग्ध वार्ड में भर्ती 55 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय युवक, जिला अस्पताल में पदस्थ 26 वर्षीय युवती शामिल है। इस तरह अब कटनी जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1079 तक पहुंच गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम