Latest

22 जनवरी को सामान्य अवकाश घोषित!, कटनी कलेक्टर ने 22 तारीख़ को ड्राई डे की घोषणा की

22 जनवरी को सामान्य अवकाश घोषित!, कटनी कलेक्टर ने 22 तारीख़ को ड्राई डे की घोषणा की

Ram Mandir Pran Pratishtha: 22 जनवरी को सामान्य अवकाश घोषित!, कटनी कलेक्टर ने 22 तारीख़ को ड्राई डे की घोषणा की। मध्य प्रदेश में श्रीराम वनवास के समय जिन मार्गों से गुजरे थे, वहां के विकास को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव की अध्यक्षता में श्रीरामचंद्र पथगमन न्यास की पहली बैठक चित्रकूट में की।

इसमें संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंन्द्र सिंह लोधी सहित संबंधित विभाग और जिलों के अधिकारी उपस्थित रहे। इसमें मुख्य सचिव वीरा राणा वर्चुअली शामिल हुई । 22 जनवरी को मध्य प्रदेश सरकार अवकाश की घोषणा कर सकती है  ।

श्रीराम वन गमन पथ के 23 स्थलों का विकास करना

श्रीरामचंद्र पथगमन न्यास का काम केंद्र सरकार की तरफ से प्रदेश में चिह्नित श्रीराम वन गमन पथ के 23 स्थलों का विकास करना है। इनमें सतना, पन्ना, कटनी, जबलपुर, नर्मदापुरम, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर जिले के स्फटिक शिला, गुप्त गोदावरी, अत्रि आश्रम, शरभंग आश्रम, अश्वमुनि आश्रम, सुतीक्ष्ण आश्रम, सिद्धा पहाड़, सीता रसोई, रामसेल, राम जानकी मंदिर, बृहस्पति कुंड, अग्निजिह्ना आश्रम, अगस्त्य आश्रम, शिव मंदिर, रामघाट, श्रीराम मंदिर, मार्कंडेय आश्रम, दशरथ घाट, सीता मढ़ी शामिल हैं।

 

 

 

 

Back to top button