यूसीमास गणित महाकुंभ में कटनी के बच्चों ने लहराया जीत का परचम

यूसीमास गणित महाकुंभ में कटनी के बच्चों ने लहराया जीत का परचम
कटनी – गत शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली में यूसीमास अबेकस के वर्ल्ड-कप का आयोजन हुआ,जिसमें दुनिया भर से आए 6000 छात्रों ने हिस्सा लिया।
कटनी के यूसीमास अबेकस ऐकेडमी के 9 छात्रों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया एवं 8 मिनट में 200 गणित के प्रश्न हल करके प्रतियोगिता में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। कृष्णम महेश्वरी ने चैपियन,दियान बत्रा एवं समर्थ जैन ने फ़र्स्ट रनरअप,शौर्य प्रताप एवं काव्या रोहरा ने सेकेंड रनरअप एवं अमायरा साहू,नविका अग्रवाल,काव्या मोटवानी,देव कनकने ने थर्ड रनरअप की ट्रॉफी हासिल कर अपने माता-पिता व शिक्षिका का नाम रोशन किया। कटनी के साथ अपने देश का भी पूरे विश्व में गौरव बढ़ाया।
ऐकेडमी की फ्रेंचाइजी श निधि जैन एवं फ़र्स्ट स्टेप स्कूल की डायरेक्टर नीतू लालवानी ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें दी।








