Latestमध्यप्रदेश

Katni By Election नगर निगम कटनी के दोनों वार्डों में भाजपा का कब्जा

Katni By Election कटनी नगर निगम के दोनो वार्डों महात्मागांधीवार्ड तथा डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड में भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। दोनो वार्डों में में भाजपा प्रत्याशियों की जीत से भाजपा उत्साहित है।

गांधी वार्ड में सचिन बहरे और लव साहू ने कांग्रेस प्रत्याशियों को दी शिकस्त,

बता दें कि महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 9 से भाजपा प्रत्याशी सचिन बहरे ने करीब 400 से भी अधिक वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी जानकी यादव को शिकस्त दी। वहीं डॉ राजेंद्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 36 से भी भाजपा प्रत्याशी लव साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी इश्तियाक अहमद को 61 वोटों से हराया। दोनों ही वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों की जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। मतगणना केंद्र के बाहर कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जीत का जश्न मना रहे हैं।

Back to top button