katni

कटनी बस हादसा: फिटनेस रद्द, चालक का लाइसेंस 3 माह के लिए निलंबित

कटनी बस हादसा: फिटनेस रद्द, चालक का लाइसेंस 3 माह के लिए निलंबित

कटनी (31 मार्च):कटनी बस हादसा: फिटनेस रद्द, चालक का लाइसेंस 3 माह के लिए निलंबित, कुठला थाना क्षेत्र में लमतरा फ्लाईओवर के पास सोमवार को हुई बस दुर्घटना के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। बस क्रमांक MP 53 P 0214 का फिटनेस सर्टिफिकेट रद्द (निरस्त) कर दिया गया है। यह कार्रवाई मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 56(4) के तहत की गई है। बस मालिक पंकज गुप्ता (आदर्श कॉलोनी, कटनी) को नोटिस भेजा गया है।

कटनी बस हादसा: फिटनेस रद्द, चालक का लाइसेंस 3 माह के लिए निलंबित

निर्देश दिया गया है कि:बस की मरम्मत कराई जाए फिर उसे ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन में दोबारा जांच के लिए पेश किया जाए जांच के बाद ही नया फिटनेस प्रमाण पत्र जारी होगा

चालक पर कार्रवाई

बस चालक अवधराज सिंह (ग्राम कारीतलाई, तहसील विजयराघवगढ़) का
ड्राइविंग लाइसेंस 3 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई की है कि: असुरक्षित वाहन सड़क पर न चलें लापरवाही करने वाले चालकों पर सख्ती हो

 

Back to top button