Katni Breaking संडरसन माइंस की दुर्घटना में गई एक युवक की जान, खदान में गिरकर चकनाचूर हुआ था दस चका ट्रक
Accident Katni Breaking कैमोर थाना अंतर्गत ग्राम बड़ारी स्थित सडरसन माइंस में 10 चका ट्रक खदान में गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए एक 22 वर्षीय युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि दुर्घटना में घायल दूसरे युवक की हालत सुधार पर बताई जा रही है।
गौरतलब है कि गतदिवस ट्रक क्रमांक एम.पी.21एच-1733 सडरसन खदान में बहुल ऊंचाई से गिरकर चकनाचूर हो गया था। इस दुर्घटना में दो लोग घायल हुए थे। जिसमें से गंभीर रूप से घायल ग्राम नंहवाराकला निवासी 22 वर्षीय देवी प्रसाद दुबे पिता रज्जन दुबे की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने देवी का पीएम कराते हुए ट्रक चालक गोल्डी तिवारी के विरूद्ध धारा 279, 337, 304ए व मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि ग्राम बड़ारी स्थित सडरसन माइंस में दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन खदान में वाहनों के गिरने से मजदूर घायल हो रहे हैं। इसके बावजूद माइंस प्रबंधल सुरक्षा इंतजामों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सूत्रों की माने तो सडरसन माइंस बड़ारी में नियमो को ताक पर रखकर खदानों का संचालन किया जा रहा है। जिसके कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व खदान में एक मशीन भी गिर गई थी। इसके पूर्व यहां 6 चका ट्रक गिरा था, जिसका आज तक पता नहीं चला है।

