Monday, April 6, 2026
Latest:
Latest

Katni Breaking: भरण पोषण के मामले में निरूद्ध कैदी की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Katni Breaking: भरण पोषण के मामले में निरूद्ध कैदी की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच।पत्नी के भरण पोषण के मामले में जिला जेल में निरूद्ध एक 45 वर्षीय कैदी की उपचार के दौरान मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय रामदास पिता शंभू पत्नी के भरण पोषण मामले में पिछले 11 महीने से जिला जेल में सिविल बंदी के रूप में बंद था।

जेल प्रबंधन के अनुसार उसे स्वास्थ्य संबंधी समस्या थी। गुरुवार की सुबह उसकी हालत बिगड़ी तो जेल डॉक्टर ने उसकी जांच की और गंभीर हालत में उसे गार्ड के साथ जिला जेल भेजा गया। जहां पर उसे बचाने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।

मामले में न्यायायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बंदी का शव परीक्षण कराया जाएगा। जिला जेल उप अधीक्षक डॉ. समता तिवारी ने बताया कि बंदी की मौत बीमारी के कारण हुई है लेकिन पीएम के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि वह किस तरह की बीमारी से ग्रसित था और मौत का क्या कारण था।

उन्होंने बताया कि बंदी के स्वजनों को सूचना दी गई है और उनके आने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पीएम कराते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम