Latest

Katni Breaking: पलक झपकते 5 लाख रुपये से भरा बैग कचहरी परिसर से गायब, जमीन की रजिस्ट्री कराने पहुंची थी महिला

कटनी। कचहरी परिसर से एक बार फिर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पलक झपकते एक महिला से 5 लाख रुपये से भरा बैग अज्ञात बदमाशों ने पार कर दिया है।

कोतवाली पुलिस ने संदेहियों को लिया हिरासत में

जानकारी के अनुसार सविता यादव निवासी रबर फैक्ट्री रोड शिवाजी नगर में जमीन के लिए रजिस्ट्री कराने पहुंची थी। रजिस्ट्री के लिए बैग में ₹500000 लिए थे जब सविता दस्तावेजों में दस्तखत करने के लिए उठी, इसी दौरान अज्ञात बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर चंपत हो गया।

बैग पार होते ही कचहरी परिसर में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची यहां से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है कोतवाली टीआई विजय विश्वकर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम