katniLatestमध्यप्रदेश

Katni Breaking आचार संहिता की आड़ में दुर्गा समितियों, टेंट लाइट तथा DJ संचालकों को परेशान करने पर भड़का आक्रोश, कचहरी चौक में धरना शुरू, भारी गहमा गहमी

कटनी। चुनाव आचार संहिता क्या लगी प्रशासन के हाथों मानों आपात काल लग गया यह कहना है कटनी के टेंट लाइट एसोसिएशन डीजे संचालक एवं दुर्गा समितियों का। दरअसल इन लोगों को आचार संहिता का हवाला देकर प्रशासन बेवजह परेशान करने पर उतारू हो गया।

IMG 20231014 WA0019

यह आरोप के साथ समितियों के साथ टेंट लाइट एसोसिएशन व डीजे लाइट एसोसिएशन वाले कचहरी चौक पहुंच कर धरने पर बैठ गए। इन लोगों का कहना है कि त्योहार में ही उन्हें काम मिलता है। हर छोटे व्यवसायी को व्यापार का मौका मिलता है यही नहीं स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर मिलते हैं लेकिन कटनी में पुलिस प्रशासन इसे आपात काल के रूप में प्रदर्शित कर शांतिपूर्ण शहर में उन्माद का वातावरण बानरहि है। कहीं दुर्गा समितियों को रोका जा रहा तो कहीं टेंट वालों को परमिशन के लिए भटकाया जा रहा नियमों की दुहाई देते बीती रात रंगनाथ थाने की पुलिस ने एक डीजे जप्त कर लिया यह गरीब लोगों पर प्रशासन का गैरकानूनी डंडा है।

IMG 20231014 WA0020

टेंट लाइट वालों ने कहा कि अगर कटनी में प्रशासन विशेष तौर पर कतिपय पुलिस अधिकारी यह टेंट वालों डीजे वालों को परेशान करना बंद नहीं करते तो टेंट वाले मजबूरी में न सिर्फ त्योहार से दूर हो जाएंगे वरन मतदान अर्थात चुनाव का भी बहिष्कार करने पर मजबूर होंगे बहरहाल समाचार लिखे जाने तक यहां हंगामा मचा था। यहां मौजूद टेंट और डीजे वालों ने नगर पुलिस अधीक्षक के खिलाफ खास तौर पर आक्रोश प्रगट किया लोगों का कहना था कि गत दिनों बुलाई गई बैठक में सीएसपी ने टेंट वालों डीजे संचालकों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

Back to top button