katni

Katni Barhi News: चोरी की रेत से भरी ट्रेक्टर ट्राली जप्त, बरही पुलिस की कार्रवाई

कटनी। बरही पुलिस ने थाना अंतर्गत भदार नदी घाट से चोरी की रेत भरकर बरही की ओर आ रहे ट्रेक्टर-ट्राली को जप्त कर थाने में खड़ा कराया है। बरही थाना प्रभारी संदीप अयाची के मुताबिक ट्रेक्टर-ट्राली क्रमांक एम.पी.54ए-75&9 में भदार नदी घाट से चोरी की रेत लोड कर बरही की ओर आने की सूचना मिली। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बीच रास्ते में ट्रेक्टर-ट्राली को पकड़ कर चालक उमरिया जिले के इंदवार थाना अंतर्गत ग्राम बरछड़ निवासी सोहनलाल पिता रघुनंदन कोल से रेत के दस्तावेजों के संबंध में पूछताछ की गई लेकिन चालक कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जिसके बाद ट्रेक्टर-ट्राली को जप्त कर थाने में खड़ा कराया गया। मामले में चालक के विरूद्ध धारा &79 व 4,21 खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक व्यास प्रसाद गुप्ता, अजय पाठक व आरक्षक रोहित सिंह की भूमिका रही।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम