Saturday, May 16, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

katni Accident तेज रफ़्तार कार डिवाइडर में जा घुसी, तीन घायल एक गंभीर, एंडस्ट्रिययल एरिया मे हुआ हादसा

katni Accident कटनी जिले के माधव नगर थाना क्षेत्र क़े इंडस्ट्रीयल एरिया अमकुही मे आज शाम करीब 6 बजे एक तेज रफ़्तार एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर मे जा घुसी।

घटना मे कार सवार तीन लोगो क़ो चोट आयी जिससे एक गंभीर घायल क़ो एमजीएम हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी क़े अनुसार अंश लाम्बा उम्र 19 वर्ष निवासी नई बस्ती अपने दोस्तों क़े अमकुही की पहाड़ी घूमने निकला था तभी इंडस्ट्रियल एरिया मे कार अचानक अनियंत्रित हो कर डिवाइडर से टकरा गयी। गाडी की रफ़्तार तेज होने से कार का आगे क़े हिस्से क़े परखच्चे उड़ गए व घटना मे अंश क़ो गंभीर चोट आयी जिसे हॉस्पिटल मे भर्ती किया गया है घटना की सुचना पुलिस क़ो दे दी गयी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम