katniLatest

Katni : 3 नाबालिगों ने दी थी लूट की वारदात को अंजाम, NKJ पुलिस ने पकड़ा

कटनी। थाना एन के जे के मूंगा बाई , छपरवाह मार्ग में लगातार हो रही लूट की कोशिश एवं दिनांक 13/10/20 को हुई लूट का एन के जे पुलिस ने किया खुलासा हैै।

आपको बता दें कि 17 अक्टूबर को कटंगी कला निवासी मनीष यादव ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13 अक्टूबर को काम से वापस अपने गाव कटंगी कला जा रहा था तभी मूंगा बाई कॉलोनी मोड़ के पास कोई तीन अज्ञात लड़के मोटर सायकल से आकर एमआई 6 कंपनी का मोबाइल व 400 रुपए छुड़ा कर भाग गए।

रिपोर्ट पर अप. क्र. 541/2020 धारा 392 ताहि का कायम किया जाकर वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार से दिशा निर्देश प्राप्त कर एवं पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा तथा नगर पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला के मार्गदर्शन में टीम बनाकर आरोपियों की तलाश पतासाजी शुरू की गई जो मुखबिर की सूचना पर रंगनाथ नगर ( झर्रा टिकुरिया निवासी तीन नाबालिक  को पकड़कर पूछताछ की गई । इन लड़को ने जुर्म स्वीकार किए जिनसे लूटे हुए रुपयों में से 400 रुपए , एक एम आई 6 मोबाइल कीमती 6400 रुपए और घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल होंडा कंपनी की क्र. एमपी 21 एमक्यू 1910 जप्त कर बालकों को जे आर में न्यायालय पेश किया।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी एनकेजे बी डी द्विवेदी , उप निरीक्षक अंकिता तिवारी,  प्र. आर. कप्तान सिंह, दिनेश सिंह बघेल , आर.अजय प्रताप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही साथ ही सायबर सेल कटनी का भी सहयोग रहा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम