Katni: 3 दिवसीय आजीविका उत्पाद मेले का जनप्रतिनिधियों ने की प्रशंसा, मेले में उमड़ा जनसैलाब

Katni: 3 दिवसीय आजीविका उत्पाद मेले का जनप्रतिनिधियों ने की प्रशंसा, मेले में उमड़ा जनसैलाब अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं संवर्धन हेतु, महिलाओ द्वारा तैयार उत्पाद को बढावा देने एवं उनका प्रचार प्रसार करने के उददेश्य से मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कटनी द्वारा 3 दिवसीय आजीविका उत्पाद मेले का आयोजन 01 अक्टूबर 2023 तक नगर निगम ऑडोटोरियम बस स्टैण्ड मे सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक किया जा रहा है।
मेले के द्वितीय दिवस विधायक बहोरीबंद श्री प्रणय प्रभात पांडेय ने मेले में प्रदर्शित सामग्री का अवलोकन किया एवं मुक्तकंठ से महिलाओं द्वारा तैयार की गई सामग्री की प्रशंसा की गई। इस दौरान समूह द्वारा तैयार सामग्री में से चायपत्ती, धनिया पावडर, आलू चिप्स, मिर्च पावडर, डिजायनर मोमबत्ती, वाशिंग पावडर, घी, नमक एवं कपड़े का थैला आदि सामग्री भी विधायक श्री पाण्डेय ने क्रय किया।
विधायक श्री पांडेय ने कहा कि कटनी जिले में आजीविका मिशन द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में अविश्वसनीय कार्य किया जा रहा है। महिलाएं समाज के साथ साथ अपने परिवार को भी आर्थिक रूप से मजबूत कर रही है अब महिलाए अपनी आजीविका बढ़ाने के लिए 2- 3 गतिविधियां कर रही है। इस प्रकार का आयोजन निरंतर किया जाना चाहिए।
मेले में द्वितीय दिवस उमडा जन सैलाब
इस मेले में आजीविका मिशन अंतर्गत स्व सहायता समूह महिलाओं द्वारा तैयार लगभग 70 उत्पादो का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जा रहा है इस मेले में उत्कृष्ट एवं गुणवत्ता युक्त उत्पाद की जन पत्तिनिधियो ने प्रशंशा की है इस मेले में सेनेटरी नैपकीन, ज्वेलरी, डिटर्रेंट पाउडर, डिशबार, हर्बल साबुन, गौमूत्र से तैयार उत्पाद, आचार पापड बडी, मसाले, डिजाइनर मोमबत्ती,जैविक सब्जियॉ, नमक, शुद्व सरसो तेल, खादी के कपडे, मुर्तिया, चायपत्ती, हैण्डलूम, झूमर, बैग, सजावटी सामान आदि उत्पाद प्रदर्शित एवं विक्रय किये जा रहे है
कार्यक्रम मे शबाना बेगम जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन द्वारा बताया गया है कि महिलाओ के आजीविका संवर्धन हेतु मिशन प्रतिबद्व है एवं उनकी आजीविका बढाने हेतु महिलाओ को नई नई गतिविधियो से जोडा जा रहा है प्रचार प्रसार की कमी के कारण उत्पादो की जानकारी आमजन तक नही पहुचती है यह मेला इसी उददेश्य को लेकर किया जा रहा है इससे महिलाओ मे आत्मविश्वास बढेगा। इस मेले में जिला प्रबंधक एवं समस्त मिशन स्टॉफ उपस्थित रहे।








