katniLatest

katni : 13 मंडलों में दो दिन गर्म रहेगी भाजपा की राजनैतिक तासीर

कटनी। अगले दो दिन कल 9 और रविवार 10 नवंबर को भाजपा की अंदरूनी अर्थात संगठनात्मक सियासत के लिए अहम होंगे। दरअसल पार्टी इन दो दिनों में अपने मंडलों के लिए नया अध्यक्ष खोजेगी। भारतीय जनता पार्टी के जिले में 13 मंडल हैं इन सभी मंडलों की सक्रिय सदस्यता सूची लगभग तैयार हो चुकी है। मंडलों में निवासरत वरिष्ठ जनों के नाम भी निकाल लिये गये हैं। उल्लेखनीय हैं कि इन्हीें सक्रिय सदस्यों और मंडलों में रहने वाले वरिष्ठ भाजपाईयों से सलाह मशविरे या यूं कहें रायशुमारी के बाद मंडलों के लिए नये अध्यक्षों के नामों का ऐलान होगा। शहरी दृष्टि से देखें तो कटनी नगर मंडल बेहद अहम है। भाजपा ने पहले ही साफ किया है कि मंडल अध्यक्ष के लिए उम्र का क्राइटेरिया अधिकतम 40 वर्ष किया गया है।
बैठक में चुनाव प्रभारियों को दिये दिशा निर्देश
कल गुरूवार को भाजपा जिला कार्यालय में सभी मंडलों के चुनाव प्रभारियों सह प्रभारियों की बैठक जिले के सहचुनाव प्रभारी ने ली जिसमें मंडल अध्यक्ष चुनने के तौर तरीकों को समझाया गया।आज जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी एवं जिला चुनाव अभियान के सहप्रभारी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामचंद्र तिवारी ने बूथ स्तरीय व मंडल कमेटियों के गठन के बाद आगामी 9 व 10 नवम्बर को सभी 13 मंडलों के मंडल अध्यक्ष के चुनाव पर प्रक्रिया की जानकारी दी जिसके तहत 40 वर्ष तक के सभी सक्रिय सदस्य चुनाव में सहभागिता कर सकते है बैठक में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चमनलाल आनंद, विजय शुक्ला, महापौर शशांक श्रीवास्तव, महामंत्री हरिशंकर गर्ग, उदयराज सिंह, उपाध्यक्ष रमेश शुक्ला एवं अन्य भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
किस मंडल में कब और कहां होंगे चुनाव
भाजपा जिलाध्यक्ष पीतांबर टोपनानी ने बताया कि कटनी नगर मंडल 10 नवम्बर प्रातः 11 बजे से जिला कार्यालय में, ग्रामीण मंडल 9 नवम्बर चाका हनुमान मंदिर दोपहर 12 बजे से, बहोरीबंद में 9 नवम्बर सुबह 11 बजे, स्लीमनाबाद में 10 नवम्बर दोपहर 2 बजे, सरस्वती शिशु मंदिर में। रीठी में 10 नवम्बर दोपहर 2 बजे मानस भवन में । बिलहरी 10 नवम्बर दोपहर 2 बजे सरस्वती स्कूल में तथा बड़वारा 9 नवम्बर दोपहर 12 बजे से चुनाव होंगे। इसी तरह ढीमरखेड़ा में 9 नवम्बर दोपहर 12 बजे मंगल भवन उमरियापान में तथा सिलौड़ी में 10 नवम्बर दोपहर 2 बजे से दशरमन में चुनाव संपन्न कराये जाएंगे। वहीं बरही में 10 नवम्बर दोपहर 2 बजे सरस्वती शिशु मंदिर में तथा कैमोर में 9 नवम्बर दोपहर 2 बजे से बीएमएस ऑफिस मुरलीधर मंदिर में एवं विजयराघवगढ़ में 9 नवम्बर दोपहर 2 बजे विधायक कार्यालय तथा सिलौड़ी में 9 नवम्बर दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यालय में चुनाव प्रक्रिय सम्पन्न होंगी
हर मंडल में आपसी सहमति और रायशुमारी से तय होंगे नाम, घोषणा भोपाल से होगी
कल गुरूवार को जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में भाजपा जिला चुनाव सह प्रभारी रामचंद्र तिवारी ने सभी चुनाव प्रभारियों तथा सहप्रभारियों को आवश्यक टिप्स दिये, जिसके अनुसार सभी मंडलों में प्रमुख कार्यकर्ता पदाधिकारियों पूर्व पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों सक्रिय सदस्यों के अलावा वरिष्ठों के मार्गदर्शन के साथ आम सहमति से नाम तय करने की बात कही गई। साथ ही यह भी बताया गया कि मंडलों में नाम तय कर इसे गोपनीय तौर पर भोपाल भेजा जाएगा। भोपाल से ही मध्यप्रदेश के सभी मंडलों में एक साथ नये मंडल अध्यक्षों की घोषणा होगी।

Leave a Reply

Back to top button