katni

Katni : 12 वीं के छात्र ने घर में लगाई फांसी, पुलिस कर रही जांच

कटनी। माधवनगर उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा बारहवीं के छात्र द्धारा शुक्रवार की दोपहर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। इस संबंध में माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि माधवनगर थाना अंतर्गत संजयनगर निवासी 17 वर्षीय संदीप पिता विलोचन पौल माधवनगर स्थित उत्कृष्ट विघालय में कक्षा 12वीं का छात्र है। शुक्रवार को संदीप स्कूल नहीं गया तथा घर में था जबकि उसके माता-पिता बाहर गए हुए थे।
पौने तीन बजे के लगभग जब माता-पिता वापस पहुंच तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी जब संदीप दरवाजा खोलने नहीं आया तो अनहोनी की आशंका के चलते माता-पिता ने आसपास पड़ोस के लोगों को बुलवाकर जब दरवाजा तुड़वाया तो संदीप मकान के अंदर कमरे में फांसी के फंदे पर झूल रहा था।
जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। संदीप ने यह आत्मघाती कदम कैसे व किन परिस्थितियों में उठाया। अभी इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शवपरीक्षण कराते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply