Site icon Yashbharat.com

Katni: हल्का जंगल में मिले महिला कंकाल की गुत्थी सुलझी, भाई बहन गिरफ्तार

murder

murder

कटनी। ढीमरखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम हल्का से लगे जंगलों में बंजारी माता नाला के समीप मिले महिला कंकाल की पुलिस ने न केवल शिनाख्त कर ली है बल्कि महिला की हत्या कर उसके शव को गड़ाने के आरोप में भाई-बहन को गिरफ्तार भी कर लिया है।

हत्या कर साक्ष्य छिपाने के आरोप में भाई-बहन गिरफ्तार

गौरतलब है कि ग्राम हल्का से लगे जंगलों में बंजारी माता के समीप नाले में पुलिस ने गतदिवस एक महिला का कंकाल बरामद किया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पहले महिला कंकाल की शिनाख्त जिले की सीमा रेखा से लगे जबलपुर जिले के कुंडम थाना अंतर्गत ग्राम सिमरिया निवासी 25 वर्षीय रूकमणी पति नरेश सिंह के रूप मेें की और फिर उसकी हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए गांव की ही एक महिला 35 वर्षीय सम्मो बाई पति पूरन सिंह व उसके भाई शिवप्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भाई-बहन के विरूद्ध धारा 302, 201 के तहत कार्रवाई की गई है।
पति से अवैध संबंध होने के शक में की हत्या
एक जानकारी में बताया जाता है कि आरोपी महिला सम्मो बाई को शक था कि रूकमणी बाई के उसके पति पूरन सिंह से अवैध संबंध हैं। इसी संदेह में उसने रूकमणी बाई की लाठियों से पीटकर हत्या की और फिर अपने भाई शिवप्रसाद की मदद से रूकमणी की लाश को जंगल में ले जाकर गाड़ दिया।
कुंडम थाने में कायम था गुमइंसान
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रूकमणी के अचानक लापता हो जाने के बाद उसके पति नरेश सिंह ने कुंडम थाने में इसकी सूचना दी थी तथा पुलिस ने नरेश की सूचना पर मई 2020 में गुमइंसान भी कायम किया था।

Exit mobile version