Friday, May 1, 2026
Latest:
Latest

Katni: हम समाज के दुश्मन है हम नही सुधरेंगे, बिना मास्क घूम रहे लोगों को स्लोगन लिखी दप्ती पकड़ाकर पुलिस ने खिंचवाई फोटो

कटनी। कोlरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन व पुलिस के अधिकारी चौकन्ने हो गए हैं तथा शहर सहित जिले भर में कोरोना गाइड लाइन का पालन न करने वाले व्यापारियों व लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।

वहीं पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देश पर पुलिस भी बिना मास्क घर से बाहर निकल रहे लोगों की खबर लेने लगी है। रविवार की शाम यातायात पुलिस ने मिशन चौक में मास्क चेकिंग अभियान चलाया और बिना मास्क घूम फिर रहे लोगों को पकड़ कर उनके हाथ में हम समाज के दुश्मन है हम नही सुधरेंगे जैसे स्लोगन की दप्ती पकड़ाकर फोटो खिंचवाई और आगें से बिना मास्क घर से न निकलने की नसीहत दी। इस दौरान यातायात प्रभारी सूबेदार विनोद दुबे सहित यातायात स्टाफ उपस्थित रहा।

Ashutosh Shukla

30 वर्षों से सकारात्मक पत्रकारिता का अनुभव