katni

Katni : सिटी कम्प्यूटर के कब्जे से मुक्त हुआ टीसी बजान स्कूल

कटनी। नगर निगम द्वारा संचालित टीसी बजान स्कूल में पिछले करीब 8 सालों से बिना किराया दिए अवैध रूप से संचालित एक कोचिंग सेंटर के कब्जे से सरकारी भवन को खाली कराने की कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। बताया जाता है कि कोचिंग सेंटर संचालक द्वारा न तो किराया जमा किया जा रहा था और न ही स्कूल भवन को खाली किया जा रहा था।

नगर निगम द्वारा संचालक को कईयों बार नोटिस भी जारी किए गए लेकिन उसने नोटिस का जबाव नहीं दिया। जिस पर आज प्रशासन और नगर निगम की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कोचिंग सेंटर के विरूद्ध बेदखली की कार्यवाही करते हुए सरकारी भवन को कब्जा मुक्त कराया। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम द्वारा संचालित टीसी बजान स्कूल में वर्ष 2011 से सिटी कम्प्यूटर कोचिंग सेंटर संचालित है।

कोचिंग सेंटर संचालक द्वारा इस भवन को किराए से लेने के बाद आज तक किराया जमा नहीं किया। जो बढ़ते-बढ़ते 2 लाख 88 हजार रूपए हो गया। नगर निगम प्रशासन द्वारा कईयों बार नोटिस जारी करते हुए किराया जमा करने के लिए कहा गया लेकिन संचालक ने न तो किराया जमा किया और न ही भवन खाली किया। नगर निगम आयुक्त द्वारा इसकी सूचना कलेक्टर को दी गई और आज एसडीएम बलवीर रमन एवं निगमायुक्त आर पी सिंह की उपस्थिति में बेदखली की कार्यवाही के लिए समय निर्धारित किया गया। सुबह 11 बजे जब अधिकारी यहां पहुंचे तो कोचिंग सेंटर में ताला लटका हुआ था। अधिकारियों ने ताला खुलवाकर भवन को खाली कराने की कार्यवाही को अंजाम दिया। संचालक का कहना है कि उन्हें खाली करने के लिए नोटिस व समय नहीं दिया गया।

कमरा खुला तो मिली सालों पुरानी किताबें
टीसी बजान स्कूल परिसर में कई कमरों में ताला लगा हुआ था। एसडीएम के आदेश पर जब अन्य कमरों का ताला खुलवाया गया तो एक कमरे में माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की किताबें रद्दी में मिली। प्रशासन द्वारा इन किताबों को जब्त करते हुए पंचनामा बनाकर जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply