katni

KATNI: विधायक ने लगाये आरोप-6 माह में कमलनाथ सरकार सिर्फ अंक गणित के जुगाड़ में लगी रही

कटनी। भारतीय जनता पार्टी ने आज सभी जिलों में पत्रकार वार्ता करते हुए प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर जमकर आरोप लगाये। यहां कटनी में कटनी मुड़वारा से भाजपा विधायक संदीप जायसवाल ने पत्रकारों से कहा कि 6 माह की प्रदेश की कांग्रेस सरकार केवल अंक गणित का जुगाड़ करते नजर आई। विधायक श्री जायसवाल ने प्रदेश की सरकार द्वारा जारी 6 माह के कार्यकाल के आंकड़े को झूठ का पुलिंदा करार देते हुए कहा कि पिछले 6 महीनों में प्रदेश सरकार सिर्फ अपनी सरकार बचाने के लिए संघर्ष करती नजर आ रही है। रोज स्थानांतरण कर अधिकारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

 

प्रदेश में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ गई हैं शांति का टापू कहे जाने वाले मध्यप्रदेश में एक बार फिर से डाकृू सक्रिय हो गये हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब महिलाओं और मासूमों पर अत्याचार की खबरें नहीं मिलतीं। कांग्रेस के नेता प्रशासन पर अनावश्यक दबाव बनाने के लिए किसी भी हद तक जा रहे हैं। विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश में विकास की योजनाएं बंद पड़ी हैं, तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की गरीबों के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं को लाभ नहीं दिया जा रहा। गरीबों को लाभ देने के मामले में भी प्रदेश की सरकार राजनीति कर रही है।

शासन आपका फिर कैसे बेबसी
विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के नेता बिजली कटौती के मामले में भाजपा या फिर विद्युत विभाग के अधिकारियों को दोषी ठहरा रहे हैं इससे बड़ी हास्यास्पद स्थिति और क्या हो सकती है शासन प्रशासन आपका है। अगर विद्युत व्यवस्था को कोई जानबूझकर प्रभावित कर रहा है तो सरकार उनके खिलाफ एक्शन क्यों नहीं लेती। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार ही दिख रहा है जब कोई सरकार इस कदर बेबस नजर आ रही है और दोष विपक्ष को दे रही है। हकीकत यह है कि वह बिजली ही नहीं प्रदेश की कोई भी व्यवस्था सुचारू नहीं कर पा रही क्योंकि सरकार का तो केवल तबादला उद्योग चालू है।

IMG 20190618 WA0029

प्रदेश सरकार का कोई भविष्य नहीं
पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि इस सरकार का कोई भविष्य नहीं है। सरकार के विधायक ही रोज उसे धमकी देते रहते हैं। कभी कोई विधायक अपने मन का काम कराने के लिए ब्लेकमैल करता है तो कभी दूसरा विधायक उसी काम को बदलवाने के लिए दबाव बनाता है ऐसे में सरकार का भविष्य क्या है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

शहर की समस्याओं के लिए सक्रिय हैं भाजपा जनप्रतिनिधि
विधायक ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कटनी जिले में जनता के लिए समस्याओं के समाधान हेतु भाजपा के जनप्रतिनिधि सक्रिय हैं। शहर और जिले का विकास जनता देख रही है, शहर में निर्माण कार्यों से कुछ परेशानी जरूर आ रही हैं लेकिन आने वाले दिनों में इसका लाभ भी जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि शहर की कुछ समस्याओं को लेकर वह विधानसभा सत्र के दौरान सरकार का ध्यान आक्रष्ट करायेंगे। उन्होंने मझगवां फाटक में ओव्हर ब्रिज, कटनी गर्ल्स कालेज का निर्माण, मिशन चौक पर फ्लाई ओव्हर, गनियारी गुलवारा रोड, लमतरा रोड सहित कई ऐसे कार्य गिनाए जो विकास की दृष्टि से कटनी में मील का पत्थर साबित होंगे।

इनकी रही उपस्थिती
पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष पीतांबर टोपनानी, पूर्व विधायक अलका जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र तिवारी, चमनलाल आनंद, नगर अध्यक्ष रामरतन पायल, महिला मोर्चा अध्यक्ष भावना सिंह, रमेश शुक्ला ग्रामीण अध्यक्ष रामू साहू सहित अन्य भाजपा जन उपस्थित थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply