Latest

Katni लॉक डाउन में विकलांग युवक का सहारा बनी पुलिस

कटनी। लॉक डाउन के चलते लोगों को समस्या होने लाजमी है खास तौर पर विकलांगों को लेकिन कोरोना की जंग जीतने के लिए सभी लोग लॉक डाउन का पालन करने की कोशिश में जुटे हैं फिर चाहे वह विकलांग ही क्यों न हों अलबत्ता उन्हें व्यवहारिक समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है ऐसा ही एक वाकया आज माधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत यूनियन बैंक की शाखा के पास नजर आया।

संदीप यादव निवासी झिझरी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अपने खाते में पैसे निकालने के लिए माधवनगर आया था जो बहुत लोगों से उसने रिक्वेस्ट की कि मुझे घर तक पहुंचा दो पर उस विकलांग व्यक्ति की कोई भी सुनवाई नहीं कर रहा था तभी थाना माधवनगर की प्रधान आरक्षक विजेंद तिवारी, आरक्षक अर्जुन तिवारी माधवनगर गेट पर थाना प्रभारी के आदेश से सेंट्रल बैंक में पब्लिक डिस्टेंस का पालन हो रहा है कि नहीं चेक करने के लिए पहुंचे थे, इन पुलिस कर्मियों से विकलांग व्यक्ति ने आप बीती बताइ, समस्या सोशल डिस्टेंस की थी लिहाजा प्रधान आरक्षक विजेंद्र तिवारी ने उक्त व्यक्ति की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल उससे दूरी बनाते गाड़ी में बैठाने पर विचार किया फिर पास की दुकान से ही खाली खोखे एवं एक पॉलिथीन की व्यवस्था की तथा उस व्यक्ति को पहुंचाने के लिए सुरक्षित तरीके से उसके और स्वयं के बीच फासला हो जाए इसलिए उस पन्ने में खोखे के गत्ते को डालकर एक तत्कालिक सोशल डिस्टेन्स यंत्र सा तैयार किया फिर उस विकलांग व्यक्ति को उसके घर झिझरी तक पहुंचाने की हिम्मत पुलिस वालों ने उठाई।

Back to top button