Katni : जब रंगदारी दिखाना युवक को पड़ा महंगा, पहुंचा हवालात
कटनी। कुठला थाना क्षेत्र के ग्राम परोहा पिपरिया में बका लेकर राहगीरों को डराने-धमका वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार दोपहर आरोपी राजू बर्मन पिता रोहणी प्रसाद बर्मन राह में आने-जाने वालों लोगों को डराने का काम कर रहा था। सूचना पर पुलिस पहुंची और युवक को धर- दबोचा। आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

