katni
Katni : माधवनगर की पीएम दाल मिल में हादसा, मजदूर की मौत

कटनी। उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर स्थित पीएम दाल मिल में कंप्रेशर मशीन से एक मजदूर के मुंह में इतनी हवा भर गई कि पहले उसकी हालत बिगड़ी और बाद में अस्पताल में उसने उपचार दौरान दमतोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक माधवनगर स्थित पीएम दाल मिल में 26 वर्षीय भागचंद पिता कमल प्रसाद महोबिया कंप्रेशर मशीन में काम कर रहा था। उसीदौरान कंप्रेशर मशीन की हवा उसके मुंह में भर गई और उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ते ही मिल संचालक उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शवपरीक्षण कराते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।








