CoronakatniLatest

Katni: बड़ी खबर; कटनी में एक हजार से ज्यादा कोरोना मरीज, आज मिले 14 पॉजिटिव

कटनी। कटनी Katni जिले में कोरोना Corona मरीजों की संख्या एक हजार को पार कर गई है। आज रविवार को आईसीएमआर ICMR जबलपुर Jabalpur से मिली रिपोर्ट में एक साथ 14 लोगों के कोरोना Corona संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

जिसमे एमपीईबी कैमोर निवासी 45 वर्षीय पुरूष, ग्राम देवराकलां विजयराघवगढ़ निवासी 53 वर्षीय पुरुष, वार्ड नम्बर 7 कैमोर निवासी 63 वर्षीय पुरूष, लाल नगर कैमोर निवासी 52 वर्षीय पुरुष, ग्राम बचैया बहोरीबंद निवासी 30 वर्षीय युवक, डिहुटा बहोरीबंद निवासी 60 वर्षीय पुरुष, ग्राम देवरी कलां रीठी निवासी 55 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय युवती शामिल है।

वहीं सरसवाही ढीमरखेड़ा निवासी 22 वर्षीय युवती, हाउसिंग बोर्ड निवासी 53 वर्षीय पुरूष, मेन रोड कटनी निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग एवं 45 वर्षीय पुरुष, अशोक कालोनी निवासी 48 वर्षीय पुरूष एवं स्लीमनाबाद निवासी 31 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम