Saturday, May 16, 2026
Latest:
katni

Katni: बैग में भरकर मछली बेचने जा रहे थे चोर, बीटी फिशनरीज के कर्मचारियों ने दबोचा

बरही। चोरी करने समान बेचने के लिए चोर नई.नई तरकीब इजाद कर लेते है। अब मछली चोरों ने ऐसी ही नई तरकीब के साथ बैग में भरकर मछली बेचने बाइक में सवार होकर बाजार के लिए रवाना हुएए तभी रास्ते मे मछली ठेकेदार के कर्मचारियों ने दो बाइक सवार चोरों को दबोच लिया। बैग में करीब 30 किलो मछली भरी हुई थी।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी मुताबिक ग्राम खिलौद का रहने वाला द्वारिका वर्मनए अजय लोनी चोरी की मछली बैग में भरकर बाइक क्रमांक एमपी 54 एमडी 0346 में सवार होकर विजयराघवगढ़ बेचने जा रहे थे, तभी बीटी फिशनरीज के कर्मचारियों ने संदेह के आधार पर उन्हें रोककर तलाशी ली तो बैग मछलियों से भरा हुआ थे।

पकड़े गए दो युवकों के खिलाफ बरही थाना में शिकायत की गई है। वही पकड़े गए युवक आगे से ऐसा न करने की मिन्नत कर रहे थे। गौरतलब है कि मछली चोरी के इस कारोबार में रोक लगाने पर पूर्व में बीटी फिशनरीज के गार्ड को लाठियों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया था, वाबजूद इसके मछली चोरी का यह कारोबार नही थम रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply