katniLatest

Katni बारदाना की गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Katni कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत चाका ग्राम पंचायत के सामने रवि रंजन जायसवाल की बारदाना की गोदाम में आज सुबह 5 बजे भयंकर आग लग गई।  रवि के पिता टहलने निकले तो उन्होंने अपनी गोदाम में से धुआं उठता देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी और जिला पुलिस ने पुलिस कंट्रोल रूम और दमकल विभाग को जानकारी दी।

मौके पर दमकल कर्मियों का अमला वाहन लेकर पहुंचा। इसके बाद दमकल ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती जा रही थी। जिसके बाद दमकल की 2 और गाड़ियों को बुलाया गया जिनके द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया। सुबह 9 बजे तक मौके पर तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।

बारदाना गोदाम में आग लगने का प्रारंभिक कारण बिजली का शार्ट सर्किट होना माना जा रहा है। वहीं गोदाम मालिक ने बताया कि गोदाम में लगभग तीन से चार लाख बारदाना रखा हुआ था और आग लगने के कारण 40 से 50 लाख रुपये का नुकसान की संभावना है। आग लगने के बाद आसपास के लोग भी आग बुझाने में जुटे रहे।

Back to top button