Monday, May 25, 2026
Latest:
katni

Katni : बम-पटाखों से भरे कार्टून के साथ युवक गिरफ्तार, कटनी जंक्शन के प्लेटफार्म क्रमांक 3 पर आरपीएफ की कार्रवाई

कटनी। कटनी जंक्शन के प्लेटफार्म क्रमांक 3 पर आरपीएफ ने एक युवक को कार्टून में भरी विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। कार्टून से दीपावली पर्व पर फोड़े जाने वाले बम व पटाखे बरामद किए गए हैं। आरपीएफ को सूचना मिली थी कि प्लेटफार्म क्रमांक 3 पर एफओबी के पास एक युवक संदिग्ध काटॅून के साथ खड़ा है।
जिसके बाद सूचना की तस्दीक करने खुफिया विभाग के अनुराधा मिश्रा के निर्देशन में एएसआई मोहन सिंह द्विवेदी, प्र.आ. सोबरन सिंह, आरक्षक पुष्पेंद्र नामदेव, राघवेंद्र पाठक, शरद परोहा, गजेंद्र गौतम मौके पर पहुंच गए। जवानों द्वारा आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की गई थी। पास ही मौजूद एक युवक द्वारा कॉर्टून उसका होना बताया गया।
जब उस कॉर्टून की तलाशी ली गई तो उसमें दीपावली पर्व में फोड़े जाने वाले बम व पटाखे रखे मिले। पुलिस ने मामले सिंगरौली जिले के बरगवां क्षेत्र निवासी अभय सिंह पिता सुरेन्द्र गहरवार को गिरफ्तार कर लिया है। अभय शहर से बम व पटाखे खरीदकर सिंगरौली जाने ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहा था लेकिन ट्रेन के पूर्व ही वह आरपीएफ के हत्थे चढ़ गया। आरपीएफ ने अभय के विरूद्ध रेलवे एक्ट की धारा 164 के तहत कार्रवाई की है। युवक को रेल न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply