katni

Katni: प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराने वाली रोजगार सहायिका बर्खास्त

कटनी। विजयराघवगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खलवारा(मूल पदस्थापना देवरी मझगवां) में पदस्थ रोजगार सहायक पुष्पलता खरे उर्फ  नंदिनी को पति की हत्या कराने के जुर्म में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जिसके बाद कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के द्धारा बर्खास्त कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार पुष्पलता खरे प्रेमी अमित चक्रवर्ती सहित अन्य बदमाशों के साथ मिलकर एक्सीडेंट कराते हुए पति रितु खरे की 12 फरवरी को हत्या करा दी थी।

कैमोर थाना प्रभारी अरविंद जैन ने सनसनीखेज मामले का खुलासा किया था। इस पर आरोपी पुष्पलता खरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुष्पलता खरे पर आपराधिक प्रकरण दर्ज होने व 48 घंटे से अधिक समय तक जेल में बंद रहने के कारण कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक महात्मा गांधी नरेगा प्रियंक मिश्रा ने बर्खास्त कर दिया है। उक्त जानकारी जिला पंचायत सीइओ जगदीशचंद्र गोमे ने दी।

Back to top button