Saturday, April 25, 2026
Latest:
katni

Katni: प्रधानमंत्री आवास में जातीय भेदभाव, PMO को भेजी शिकायत

कटनी डेस्क। भारत सरकार की ” प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ” योजना में कमलनाथ सरकार द्वारा जातीय भेदभाव कर सामान्य,पिछड़ा,अल्पसंख्यक वर्ग को योजना के लाभ से वंचित करने का आरोप लगाया गया है।

कटनी भाजपा नेता पद्मेश गौतम ने कमलनाथ सरकार पर आरोप लगाते हुए PMO सहित केन्द्रीय पंचायत मंत्रालय,भारत सरकार को शिकायत की है।

img 20190619 wa00025055030677512464678

शिकायत में बताया गया है कि भारत सरकार की अति महत्वपूर्ण योजना ” प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण ” में मध्यप्रदेश शासन द्वारा जातीय भेदभाव करते हुए नवीन लक्ष्य प्रदान किया गया है। कटनी जिले में ” प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ” अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए कुल 9873 आवास निर्माण का लक्ष्य दिया गया है। जिसमें SC के लिए 2123, ST के लिए 7750 आवास निर्माण का लक्ष्य है। सामान्य वर्ग,पिछड़ा वर्ग,अल्पसंख्यक वर्ग के लिए एक भी आवास का लक्ष्य नहीं दिया गया है।

img 20190619 wa00037677253802193619329

कटनी जिले में सामान्य, पिछड़ा, अल्पसंख्यकों को एक भी आवास निर्माण का लक्ष्य नहीं दिए जाने से आम जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है।

img 20190619 wa00048332969162330469046

मध्यप्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा इस प्रकार जातीय भेद कर भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना के लाभ से सामान्य वर्ग,पिछड़ा वर्ग,अल्पसंख्यकों को वंचित रखने का षड्यंत्र किया गया है।

भाजपा नेता पद्मेश गौतम ने मध्यप्रदेश शासन द्वारा ” प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ” वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए कटनी जिले को प्रदत्त लक्ष्य की समीक्षा कराकर सामान्य,पिछड़ा एवंअल्पसंख्यक वर्ग के लिए भी आवास निर्माण का लक्ष्य दिलाए जाने की मांग की है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply