Katni पैदल घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
कटनी में बीती रत सडक हादसे में एक युवक की मौत हो गई कुठला के पुरैनी के पास सोमवार की देर रात को मजदूरी करके पैदल घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जिला अस्पताल में पीएम कराया जा रहा है।
चाका कुठला निवासी दादू पिता भीकम आदिवासी 35 वर्ष मेहनत मजदूरी करता था। सोमवार की रात को शहर से मजदूरी करने के बाद वह पैदल अपने घर लौट रहा था। जैसे ही युवक पुरैनी के पास मोड़ पर पहुंचा पीछे से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला।
युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया
राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही स्वजनों को सूचना दी गई। रात को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है और उसका पीएम कराया जा रहा है। साथ ही मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।








