Katni : पार्किंग में खड़े ऑटो से चोरी हो गए पार्ट्स
मुख्य रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में वारदात
कटनी। मुख्य रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक एक के बाहर खड़े सवार ऑटो से फिल्टर पाटर््स चोरी हो गया। इस घटना की सूचना ऑटो चालक ने पुलिस को दी थी।
सूचना पर कोतवाली स्टाफ गुरूवार सुबह पार्किंग प्लेस पहुंचा जहां ऑटो चालकों और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। एक व्यक्ति को पुलिस थाने ले गई थी।
कार्रवाई के दौरान वाहन पार्किंग प्लेस में हड़कंप का माहौल रहा। इस संबंध में कोतवाली थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार ऑटो क्रमांक एमपी 21 आर 1931के चालक सुमित साहू ने पुलिस को सूचना दी थी कि बुधवार की शाम लगभग सात बजे वह ऑटो में पार्क कर किसी कार्य से चला गया था। एक घंटे बाद जब वह लौटकर आया तो वाहन का पैनल खुला था। गड़बड़ी की आशंका पर जब वाहन चेक किया गया तो फिल्टर पाटर््स गायब मिला।
पुलिस ने सर्कुलेटिंग में लगे सीसी टीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश और जांच करने की जानकारी दी है। पुलिस द्वारा ऑटो चालक की शिकायत पर घटना की जांच कराई जा रही है। स्टेशन क्षेत्र में पूर्व मे भी खड़े वाहनों से पाटर््स चोरी होने की चर्चा दिन भर स्टेशन परिसर मे बनी रही।

