katniLatestमध्यप्रदेश

katni नई पहल, पूजा से निकलने वाले कचरे के संग्रहण हेतु पूजा स्पेशल स्वच्छता वाहन पहुंचेंगे घर घर

katni नगर निगम कटनी में एक नई पहल हो रही है। यहां पूजा से निकलने वाले कचरे के संग्रहण हेतु पूजा स्पेशल स्वच्छता वाहन आपके घर पहुंचेंगे। फूल, माला, नारियल, प्रसाद, अगरबत्तियां, धूप पैकेट, पालीथीन सहित तमाम पूजन पाठ से निकलने वाली सामग्रियों को यह वाहन इकट्ठा कर इसे विधिवत विसर्जित करेंगे।

दरअसल नदियों में पूजा सामग्री के कचरे से नदी प्रदूषित होती हैं लोगों की आस्था जुड़ी होने के कारण इसे लेकर प्रशासन कोई सख्ती भी नहीं दिखा पाता। शहरी क्षेत्र में कई टन पूजन सामग्री का कचरा नदियों में विसर्जित किया जाता है ऐसे कचरे के लिए एक अलग वाहन अब शहर में घर घर पहुंच कर सामग्री इकट्ठी करेगा।

इन वाहनों को विगत दिवस कटनी लाया गया यहां से कुछ औपचारिकता के बाद शहर में कचरा इकट्ठा किया जाएगा। वाहनों में साफ सफाई की विशेष व्यवस्था रहेगी तथा यह पूरी तरह से बन्द रहेगा ताकि कचरा सड़क पर न फैल सके। कटनी सहित कुछ नगर निगमों में यह पूजा कचरा संग्रहण वाहन कुछ दिनों में काम शुरू कर देंगे। नगर निगम महापौर प्रीति सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक निगमायुक्त विनोद शुक्ला ने इन वाहनों को देखा तथा इसकी आगे की कार्ययोजना पर विचार किया।

Back to top button