Site icon Yashbharat.com

katni दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप रॉयल ने किया वरिष्ठ शिक्षकों व मेघावी छात्र-छात्राओ का सम्मान

wp 1693984139901

Teacher Day katni शिक्षक दिवस के अवसर पर कोतवाली तिराहा स्थित जैन बोर्डिंग हाऊस में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष (जैन रत्न) प्रदीप कुमार सिंह कासलीवाल की स्मृति में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप रॉयल के द्वारा वरिष्ठ शिक्षको व मेघावी छात्र-छात्राओ का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलन रॉयल ग्रुप के सदस्यों के द्वारा किया गया। इसके बाद जैन स्कूल के वरिष्ठ शिक्षकों को श्रीफल, शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी तरह मेघावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में रॉयल ग्रुप के पदाधिकारी एवं सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में मुनि श्री 108 अस्तिक्य सागर जी महाराज जी के मुखारविंद से बच्चों को आशीष वचन प्राप्त हुए। बच्चो को मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Exit mobile version