Katni : जूता दुकान व एटीएम में चोरी का असफल प्रयास
कटनी। एनकेजे थाना अंतर्गत दुर्गा चौक खिरहनी स्थित एक जूता दुकान व उसके बाजू से स्थित बैंक के एटीएम में देररात बदमाशों ने चोरी का असफल प्रयास किया। क्षेत्र के मकानों की छत के सहारे जूता दुकान तक पहुंचे बदमाशों ने दुकान के पिछवाड़े दीवार खोदना शुरू किया। आहट पाकर दुकान संचालक सहित आसपास के लोग जाग गए और जूता दुकान व एटीएम में चोरी का प्रयास कर रहे कुछ बदमाशों को खदेड़ कर पकड़ भी लिया। लोगों ने बदमाशों की आवभगत करने के बाद पुलिस को बुलवाया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच व कार्रवाई कर रही है।

