Saturday, May 16, 2026
Latest:
katni

katni: छापे के पहले दुकानदारों को खाद्य विभाग ने दे दी सूचना!

कटनी। प्रदेश सरकार के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा शहर की मावा दुकानों में की गई छापामार कार्यवाही दिखावटी साबित हो रही है। कार्यवाही के पहले खाद्य विभाग के कतिपय अधिकारियों द्वारा दुकानदारों को इस कार्यवाही की सूचना दे दी गई और थोड़ी देर बाद केवल दिखावे के लिए छापा मारकर खोवा व पनीर के सेम्पल लिए गए।
सिल्वर टॉकीज रोड पर आज सुबह खाद्य विभाग ने 9 दुकानों में दबिश दी अैर यहां खोवा और पनीर की जांच की। सूत्रों ने बताया कि जिस समय यहां कार्यवाही की गई, उस समय इन दुकानों में मानिकपुर का खोवा रखा हुआ था, जो कि अच्छी क्वालिटी का होता है, जबकि कानपुर, उचेहरा और अन्य शहरों से खोवा दोपहर के बाद इन दुकानों में पहुंचता है।
जिससे खाद्य विभाग की पूरी कार्यवाही सवालों के घेरे में आ गई है। खाद्य विभाग द्वारा ऐसे समय छापा मारा गया, जब दुकानों में मिलावटी खोवा नहीं था। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों में नकली दूध, मिलावटी खोवा और पनीर की जांच करने के निर्देश दिए हैं। सरकार के निर्देश पर पिछले दिनों शहर के कई दूध विक्रेताओं के यहां छापा मारकर दूध के सेम्पल लिए गए थे। इन सेम्पलों को जांच के लिए लेबोरेटरी भेजा गया है। सेम्पल की जांच के बाद ही यह पता लग सकेगा कि कटनी शहर में नकली दूध की बिक्री हो रही है या नहीं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply