katni

Katni: गुरू पूर्णिमा पर शिष्यों ने किया गुरूओं का पूजन, दद्दा जी के सानिध्य में पार्थिव शिवलिंग निर्माण

कटनी। गुरूवंदना का पर्व गुरूपूर्णिमा आज शहर, उपनगरीय क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण अंचलों में अपार श्रद्धाभक्ति एवं हर्षोल्लासमय वातावरण मकें मनाया गया।

इस अवसर पर पूरे जिले में विभिन्न आश्रमों सहित अन्य स्थानों पर शिष्यों ने अपने गुरूओं के दर्शन करते हुए पूजा अर्चना की और पुण्यलाभ अर्जित किया।

इस बार गुरूपूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण पड़ने और शाम साढ़े 4 बजे से ग्रहण का सूतक शुरू हो जाने की वजह से समस्त कार्यक्रम दोपहर तक ही आयोजित किए गए हैं। गुरूपूर्णिमा के अवसर पर जगह-जगह पूजा अर्चना के साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया है।

श्रद्धालुओं ने किया शिवलिंग निर्माण, दद्दा जी से आशीवार्द

pandaL gurupoornima 1607201

गृहस्थ संत पंडित देवप्रभाकर शास्त्री दद्दा जी के सानिध्य में गुरूपूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर झिंझरी स्थित देवप्रभाकर नगर दद्दा धाम में एक दिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। दद्दा धाम में गुरूपूर्णिमा महोत्सव में शामिल होने एवं शिविलिंग निर्माण कर पुण्यलाभ अर्जित करने सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ दद्दा धाम पहुंचने लगी थी।

कटनी सहित देश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में पहुंचे शिष्यों ने सर्वप्रथम गृहस्थ संत पंडित देवप्रभाकर शास्त्री दद्दा जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की और उनसे आशीवार्द प्राप्त किया। गुरूपूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर सुबह 7 बजे से शिवलिंग निर्माण का कार्यक्रम शुरू हुआ।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग निर्माण करते हुए पुण्यलाभ अर्जित किया। सुबह 10 बजे गुरु पूजन, गुरु दर्शन के साथ ही सागर की प्रसिद्ध राधे-राधे भजन मंडली के कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन की शानदार प्रस्तुति दी गई। शिवलिंग निर्माण के पश्चात पूज्य दद्दा जी द्वारा दोपहर 12.30 बजे महारुद्राभिषेक किया गया।

हस्तियां पहुंची, दद्दा जी के किए दर्शन

गुरूपूर्णिमा महोत्सव में पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक, प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत, लखन घनघोरिया, फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा, छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी पज्जन भैया, छतरपुर विधायक नीलेश दीक्षित, विधायक प्रदुम्न सिंह, सुरेन्द्र सुहाने, वीरेन्द्र गौर, अशोक दीक्षित, संजय अग्रवाल जबलपुर, संजय अग्रेवाल सतना, श्रीवर्धन त्रिवेदी सहित कटनी शिष्य मंडल के संतोष पांडे, नीरज त्रिपाठी, संतोष गुप्ता, विजय मोदी, अभय दुबे, मनीष पाठक, राजू शर्मा, अभिलाष दीक्षित, आलोक गोयनका, मोहन केसरवानी, मोहन साहू, अशोक गेंड़ा, बिल्लू शर्मा, प्रदीप भार्गव, विनोद गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, विनोद तिवारी, संजय सोलंकी, अशोक साहू, राकेश सोनी, राजू मखीजा, सतीश साहू, दीपक दुबे, प्रभात श्रीवास्तव, रजनीश मिश्रा, संजीव श्रीवास्तव, संजय खरे, बालमुकुंद त्रिपाठी, अभिषेक गुप्ता, मनु दीक्षित, वीरेंद्र श्रीवास्तव, मनोज पंजवानी, राकेश अग्रवाल, अजय राय, अरुण पांडे, राजकुमार साहू, तनवीर खान, चंचल अग्रवाल, संजय गुप्ता, संतोष अग्रवाल, मुकुन्द मित्तल, स्वामी प्रसाद अग्रवाल, वेदप्रकाश राजोरिया, अशोक कनकने, श्याम मामा, अजय राय, नितिन तपा, देवेन्द्र राय, ओमप्रकाश त्रिपाठी, मनीष मिश्रा, लक्ष्मीनारायण वैद्य, सुरेन्द तिवारी, विशाल सोलंकी, अरुण कनकने, सत्यम अग्रवाल, प्रमोद सुहाने, अशोक साहू, ओमप्रकाश त्रिपाठी ने पूज्य दद्दा जी से आशीवार्द प्राप्त किया।

Leave a Reply

Back to top button