Monday, April 6, 2026
Latest:
katni

Katni: गणेश विसर्जन जुलुस में युवक को मारी चाकू, माधव नगर की वारदात

Katni: गणेश विसर्जन जुलुस में युवक को मारी चाकू, माधव नगर की वारदात। माधव नगर थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल लाइन के पास गणेश विसर्जन करके लौट रहे युवक को पैसे की मांग करते हुए मना करने पर चाकू से हमला कर जेब मे 12 हजार भी छीन लिए।

जानकारी में बताया कि फरियादी खैबर लाइन निवासी आंनद मखीजा को माधव नगर के ही निवाशी मोहित धमेचा साहिल व दो अन्य लोगो ने मारपीट की। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।  पुलिस ने उक्त आरोपियों के विरुध धारा 294 506 324 34 के तहत मामला कायम कर मामले की जांच की जा रही।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम