CoronakatniLatest

Katni कोरोना अपडेट: कटनी में दस दिन बाद बढ़े मरीज, 24 घंटे में 8 पॉजीटिव

कटनी। कटनी में दस दिन बाद एक बार फिर कोरोना मरीज बढ़े हैं। आईसीएमआर जबलपुर से मिली 72 सेम्पल की रिपोर्ट में आधा दर्जन नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।

इसी तरह आज सुबह रेपिड एंटीजन टेस्ट की 77 सेम्पल रिपोर्ट में 2 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस तरह पिछले चौबीस घंटे में 8 कोरोना मरीज सामने आए हैं।

इस तरह जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1742 हो गई है, जबकि अब तक 1702 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दे दी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 24 हो गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम