Katni के जरवाही गांव में बालक तालाब मे डूबा, तलाश जारी
कटनी। कटनी के जरवाही गांव से एक बालक के तालाब में डूबने की खबर मिल रही है। पुलिस मौके पर मौजूद है तलाश जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक पिता राम प्रसाद कुशवाहा उम्र 15 वर्ष निवासी जरवाही जो कि अपने उम्र के बच्चों के साथ तालाब के पास नहाने के लिए गया था जरवाही तालाब में डूब गया।
सूचना प्राप्त होने पर चौकी निवार प्रभारी प्रियंका राजपूत मैं दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर गोताखोर तथा गांव वालों की मदद से की तलाश में जुटी हैं। अभी तक बालक का पता नहीं चल सका है।
अपडेट…..By Vivek Shukla

