CoronakatniLatest

Katni: कटनी में स्टाफ नर्स, आशा कार्यकर्ता सहित 19 कोरोना मरीज, 1200 के करीब पहुंचा आंकड़ा

कटनी। कटनी जिले में आज ICMR की रिपोर्ट में 19 नए कोरोना मरीज मिले हैं। जिसमें विजयराघवगढ़ हॉस्पिटल में पदस्थ 29 वर्षीय स्टाफ नर्स, ग्राम परसवारा विजयराघवगढ़ निवासी 36 वर्षीय आशा कार्यकर्ता, ग्राम कूड़ा बहोरीबंद निवासी एक ही परिवार के 35 वर्षीय युवक, 62 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय किशोरी, 1 वर्ष की अबोध बालिका पॉजिटिव मिली।

ग्राम डिहूटा बहोरीबंद निवासी 35 वर्षीय युवती, 51 वर्षीय पुरूष, बहोरीबंद निवासी 21 वर्षीय युवक, ग्राम कन्हवारा निवासी 50 वर्षीय पुरूष, ग्राम जुगिया काप निवासी 45 वर्षीय महिला, ग्राम पौड़ी जुहला निवासी 35 वर्षीय युवती, देवरा खुर्द निवासी 34 वर्षीय युवती, ग्राम पहाड़ी निवार 70 वर्षीय महिला, नई बस्ती निवासी 50 वर्षीय पुरूष, ग्राम पडरिया खुर्द ढीमरखेड़ा निवासी 40 वर्षीय युवती, छोटी पडरिया ढीमरखेड़ा निवासी 32 वर्षीय युवक, हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी 55 वर्षीय पुरूष शामिल है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम