katniLatest

Katni: कटनी में कोरोना का कहर जारी, रेपिड एंटीजन टेस्ट की जांच में मिले 11 नए मरीज

Katni corona news। कटनी जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरूवार को एक दिन में 47 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कल रेपिड एंटीजन टेस्ट से की गई जांच में 11 नए कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले हैं।जिसमे रेल पुलिस कर्मी भी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक 11 नए संक्रमितों में नई बस्ती निवासी 45 वर्षीय पुरूष, नई बस्ती निवासी 40 वर्षीय महिला, जीआरपी थाने में पदस्थ 46 वर्षीय पुलिस कर्मी, जिला चिकित्सालय के संदिग्ध वार्ड में भर्ती 66 वर्षीय पुरूष, गांधी गंज निवासी 55 वर्षीय पुरूष, अंबेडकर वार्ड गायत्री नगर निवासी 42 वर्षीय युवक शामिल है।

वहीं रबर फेक्ट्री रोड निवासी 49 वर्षीय पुरूष, लाल बिल्डिंग के पास गांधीगंज निवासी एक ही परिवार के 46 वर्षीय पुरूष, 44 वर्षीय महिला, 19 वर्षीय युवक एवं 15 वर्षीय किशोरी शामिल है। इस तरह जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1148 हो गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम