Monday, April 6, 2026
Latest:
Latest

Katni: कटनी में अजा महिला वर्ग के लिए फिर से आरक्षण, अब यह होगी स्थिति

कटनी। नगर निगम क्षेत्र कटनी अंतर्गत अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग के लिए वार्डों के पुनः आरक्षण की प्रक्रिया कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में, सहायक विहीत अधिकारी एसडीएम बलवीर रमन सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधयों की उपस्थिति में संपन्न हुई।

नगर निगम कटनी के अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए पूर्व आरक्षित वार्ड क्रमांक 27, 02, और 29 में से वार्ड क्रमांक 27 पूर्व से अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।

अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला के लिए एक अन्य वार्ड क्रमांक 02 भी लाट निकाल कर अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।इस मौके पर आयुक्त नगर निगम सतेन्द्र धाकरे ,तहसीलदार मुनौव्वर खां, संदीप श्रीवास्तव, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभय मिश्रा, जिला रोजगार अधिकारी डी के पासी,भी उपस्थित थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम