Wednesday, May 6, 2026
Latest:
katni

Katni आयुध निर्माणी में तीन दिवसीय डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट 11से

कटनी । आयुध निर्माणी के वर्कमेंस क्लब मैदान में तीन दिवसीय डबल विकेट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 11 से 13 दिसम्बर तक किया जा रहा है।

आयोजक समिति आ.फै.प्रतिरक्षा मजदूर संघ के क्रीडा प्रमुख शशिप्रताप सिंह के मुताबिक रोमांच और कौतूहल से भरे इस टूर्नामेंट के लिए क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है।

श्री सिंह ने बताया कि, इस टूर्नामेंट में प्रत्येक मैच 4 ओवर का होगा। एक बार आउट होने पर 4 रनों की कटौती होगी।

कमेटी द्वारा सात फील्डर उपलब्ध कराए जाएंगे,इसके साथ ही एलबीडब्ल्यू के अतिरिक्त इस टूर्नामेंट में क्रिकेट के अंतरराष्ट्रीय नियम लागू होंगे। शशिप्रताप ने इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ियों से अपने एक जोड़ीदार के साथ तुरन्त एन्ट्री लेने के लिए मोबाइल 7987881022 एवं 8959266264 से संपर्क करने का आग्रह किया है। टूर्नामेंट में 11 एवं 12 दिसम्बर को एंट्री आरंभ रहेंगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम